फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bakiu Lokshakti activists demonstrated

भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Dec 2020 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bakiu Lokshakti activists demonstrated
भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) गुट के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गांव सरकड़ा बस अड्डे के पास धरना प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब भी हजारों ऐसे किसान हैं जिनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ नहीं मिल सका है। कृषि विभाग के अधिकारी शिकायत लेने के बाद भी कुछ नहीं कर रहे हैं।

कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को एकत्र हुए और बस अड्डे के पास प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द ही स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू कर किसानों की समस्याओं का निदान करने की मांग की। तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मुखिया, मुन्ना सिंह और घनश्याम सिंह पांडे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीनी मिलों को चलते हुए दो महीने का वक्त हो गया है, लेकिन अभी तक सरकार ने गन्ने का मूल्य ही घोषित नहीं किया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से गन्ने का मूल्य महंगाई को देखते हुए घोषित करने, बिजली की बढ़ाई दरों को वापस करने और तमाम किसानों की समस्याओं का निदान कराने की मांग की है। प्रदर्शन में विजय पाल सिंह, अरुण कुमार, गुड्डू, हरेंद्र सिंह, नत्थू सिंह, जयपाल सिंह, गुलशन सिंह, विनीत कुमार, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार, तेजपाल सिंह, रामगोपाल सिंह, डॉ. राजेश सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed