फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bakiu Bhanu announced the movement for seven

भाकियू भानु ने सात को किया आंदोलन का एलान

Wed, 04 Nov 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bakiu Bhanu announced the movement for seven
भाकियू भानु ने सात को किया आंदोलन का एलान
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने सात को गन्ना समिति में गन्ना विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन का एलान किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह गन्ना विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली से असंतुष्ट हैं। अधिकारी किसानों की समस्याओं का निदान कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

भानु गुट के ब्लॉक अध्यक्ष हरिराज सिंह, घनश्याम सिंह, त्रिलोकचंद, महावीर सिंह, भूरे, कल्याण आदि ने बताया उनकी एक नवंबर की पर्ची थी। लेकिन इस पर्ची का मैसेज उनको तीन को मिला। कई दिन के बाद गन्ना पर्ची का पता लगने पर वह गन्ने की तौल नहीं करा सकें। खेतों में गन्ना तैयार है। किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों पर अपनी नाकामी को छिपाने का आरोप लगाया। एससीडीआई अमित कुमार पांडेय और गन्ना समिति के सचिव मनोज कुमार उनकी समस्या का निदान कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में किसान अपने गन्ने की तौल कैसे कराएं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा वह गन्ना विभाग के अधिकारियों से गन्ना समिति द्वारा छपी पर्चियों को किसानों को उपलब्ध कराने की मांग करते आ रहे थे। लेकिन अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी। विभाग के अधिकारियों ने कहा प्रदेश के गन्ना आयुक्त के आदेेश पर इस बार उन्हें मोबाइल मैसेज के आधार पर घर बैठे पर्ची की सही जानकारी समय से मिलेगी। उधर चीनी मिल के अधिकारियों का कहना है कि उनका काम गन्ने की पेराई करना है। किसानों को पर्ची उपलब्ध कराना गन्ना समिति का काम है। एससीडीआई अमित कुमार का कहना है कि उनके द्वारा सचिव को अवगत करा दिया गया है। दोनों आपस में मीटिंग कर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed