{"_id":"61bf813b1b5905738d4ef8a5","slug":"bajrang-dal-workers-did-bravery-movement-bijnor-news-mrt5698283150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया शौर्य संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया शौर्य संचलन
विज्ञापन
बिजनौर में शौर्य संचलन बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया शौर्य संचलन
बिजनौर। बजरंग दल द्वारा गीता जयंती शौर्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाई गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने झंडे लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए भव्य शौर्य संचलन किया। कई जगह पर फूल बरसाकर शौर्य संचलन का स्वागत किया गया।
प्रदर्शनी मैदान में आयोजित सभा में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि कारसेवकों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छह दिसंबर 1992 को बाबरी ढांचे को गिरा दिया था। तभी से यह दिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। इसी उत्साह में बजरंग दल पूरे देश में शौर्य संचलन का आयोजन कर रहा है। बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने संगठन का झंडा लेकर शौर्य संचलन किया। शौर्य संचलन प्रदर्शनी मैदान, विकास भवन, रोडवेज चौराहा, राम का चौराहा, शंभू दयाल चौराहा आदि शहर भर की सड़कों से होते हुए प्रदर्शनी मैदान आकर संपन्न हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि आकाश कर्णवाल व कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.उपेंद्र भी मौजूद रहे। संचालन जिला सहसंयोजक संजय चौधरी व आदित्य चौधरी ने किया। इस दौरान प्रांत सहसंगठन मंत्री जितेंद्र, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला संयोजक आशीष बालियान, जिला प्रचार प्रमुख सिंधुराज, प्रांत सत्संग प्रमुख अरविंद, सुनील वर्मा, कैलाश उपाध्याय, दीपक चौधरी, खिलेंद्र चौधरी, सीपी सिंह, आदित्य, विपिन कुमार, विकास कुमार, हेमंत, गौरव, अमित चौधरी, प्रदीप चौधरी, राजेंद्र सिंह, नीरज टांक आदि मौजूद रहे।