{"_id":"645a96cdba1b915b8b047cb4","slug":"bajrang-dal-recited-hanuman-chalisa-collectively-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-2904-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - बजरंग दल ने सामूहिक रूप से पढ़ा हनुमान चालीसा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - बजरंग दल ने सामूहिक रूप से पढ़ा हनुमान चालीसा पाठ
Wed, 10 May 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 10 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय आह्वान पर बजरंग दल की जिला इकाई की ओर से मंगलवार को मोहल्ला खत्रियान स्थित बाबा हरि हर मंदिर में शाम पांच बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ। हनुमान जी और भारत माता की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
बजरंग दल द्वारा कांग्रेस एवं कांग्रेसियों की बुद्धि की शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। प्रांत सह मंत्री विहिप जितेंद्र चौधरी ने कहा कि पहले बजरंग दल पर से प्रतिबंध हट गया था। अब दोबारा से कांग्रेस असफल प्रयास कर रही है, परंतु हनुमान भक्त इस देश से कांग्रेस को उखाड़ फेंक देंगे। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अनिल चौधरी बजरंग दल के जिला संयोजक आदित्य चौधरी, जिला सह संयोजक अरुण चौधरी, नगर मंत्री सुनील वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, छत्रपाल सिंह, प्रभात, प्रशांत महर्षी, विकास लटियाल, पंडित विनोद गोस्वामी, विष्णु, जितेंद्र चौधरी, अमित राणा आदि उपस्थित रहे।