{"_id":"5e289d218ebc3e4b25045e0c","slug":"bajat-ke-abhaav-mein-raajakeey-kaalej-ka-nirmaan-adhar-mein-dhampur-news-mrt465252468","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन के अभाव में राजकीय कालेज का निर्माण अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन के अभाव में राजकीय कालेज का निर्माण अधर में लटका
विज्ञापन
03ड्ड अफजलगढ में बन्द पडा राजकीय इंटर कालेज का नरोर्माण कार्य।
- फोटो : DHAMPUR
बजट के अभाव में राजकीय कालेज का निर्माण अधर में लटका
बिजनौर, अफजलगढ़। अधिकारियों की उदासीनता के चलते जीआईसी के भवन का निर्माण धीमी गति से होने के कारण अधर में लटका हुआ है। नागरिकों ने प्रशासन से विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के भवन की दशा जीर्ण-शीर्ण होने के चलते सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयासों से करीब आठ महीने पहले यहां जर्जर हो चुके भवन के बाद नये भवन का निर्माण शुरू किया गया था। विद्यालय भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा 418,11 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जिसका दस प्रतिशत पैसा ही अवमुक्त हुआ है। कार्यकर्ताओं ने भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के तहत न किए जाने सहित घटिया सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत की थी। डीएम द्वारा निर्माणस्थल तथा प्रयुक्त सामग्री का अवलोकन कर कार्यदायी संस्था को हरी झंडी दिये जाने के बाद निर्माण कार्य बदस्तूर चलता रहा।
करीब दो माह से पैसे के अभाव में अचानक निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। जिसके चलते विद्यालय भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। नगर के शहजाद एडवोकेट, जाहिद अली खान, फिरासतुल्ला, सभासद शेख इमरोज, अब्दुल्ला, खलील अहमद, दिलशाद, इरशाद, सनी, अनिल तथा राजीव का कहना है कि जिस तरह से निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है । उससे निर्धारित समय सीमा में विद्यालय भवन का निर्माण पूरा होना मुमकिन नहीं है। लोगों ने प्रशासन से विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की है। उधर कार्यदायी संस्था यूपी आरआरएनएफ के जेई अमित कुमार का कहना है कि स्वीकृत धनराशि का 10 प्रतिशत हिस्सा अवमुक्त किया गया था जो भवन निर्माण के प्रारंभिक कार्यों में खर्च हो चुका है। दूसरी किस्त की धनराशि अवमुक्त होने के बाद कार्य दोबारा शुरू होगा।