{"_id":"6077344e8ebc3e8d04729f33","slug":"baisakhi-festival-in-gurudwara-shri-guru-singh-sabha-dhampur-news-mrt534495555","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तार सजाकर मनाया वैशाखी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तार सजाकर मनाया वैशाखी का पर्व
विज्ञापन
धामपुर में भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर को सम्मानित करती सिख संगत।
- फोटो : DHAMPUR
दस्तार सजाकर मनाया वैशाखी का पर्व
धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में खालसा पंथ सृजना दिवस के रूप में चल रहा तीन दिवसीय वैशाखी पर्व सिख दस्तार दिवस कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। पटियाला से आए भाई इंदरजीत सिंह खालसा के रागी जत्थे ने गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन पेश किए।
कार्यक्रम में भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरमुख परिवारों के लगभग 50 से अधिक बच्चों ने दस्तार सजाकर सहभागिता की। गुरुद्वारा के दीवान हाल में संपन्न कार्यक्रम की शुरूआत सरदार महेंद्रपाल सिंह सेठी, बीबी मनजीत कौर सेठी के परिवार की ओर से चल रहे श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ को पूर्णता दिलाने के साथ हुई। गुुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने संगत को लाभान्वित किया। बदायूं से आए गुरुवाणी प्रचारक ज्ञानी जितेंद्रपाल सिंह खालसा ने गुरमुख परिवारों से बच्चों को अमृत पान करा खालसा स्वरूप दिलाने का आह्वान किया।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने बताया कि दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने जो सिर पर दस्तार सजाने का हुक्म दिया है, उसको साकार रूप दिलाने के लिए सिख दस्तार दिवस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान सरदार प्रीतम सिंह चावला, गुरदीप सिंह चावला रोमी, जसप्रीत सिंह चावला रॉकी आदि मौजूद रहे।