{"_id":"64bec2d8cbba658a5309d5e7","slug":"badra-rained-somewhere-in-the-district-drought-remained-somewhere-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-7621-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर-जिले में कहीं बरसे बदरा, कहीं रह गया सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर-जिले में कहीं बरसे बदरा, कहीं रह गया सूखा
Mon, 24 Jul 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
- जिला मुख्यालय पर छाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में सोमवार सुबह कहीं बादल झमाझम बरसे तो सूखा ही रह गया। जिला मुख्यालय पर भी बारिश नहीं पड़ी। हालांकि आसमान में बादल छाए रहे। बारिश नहीं हाेने से लोगों को गर्मी और उमस ने खूब सताया। उमस बरकरार रहने से लोग पसीना-पसीना रहे।
सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान में काले बादल छाए हुए थे। मगर बादल जगह-जगह बरसे। धामपुर, नहटौर, नगीना, कालागढ़, बढ़ापुर, अफजलगढ़ आदि क्षेत्रों में कुछ देर तक झमाझम बारिश हुई। जिससे इन क्षेत्रों का माहौल सुहावना हो गया। मगर जिला मुख्यालय पर सिर्फ बादल ही छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही तेज गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। धूप से बचने के लिए लोग छाता या मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों से बाहर निकले।
दिनभर लोगों के माथे से पसीना टकपता रहा। नगीना में सोमवार को 4.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आसमान में अभी बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।