फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Badra rained heavily in the district, rivers in spate

Bijnor News: जिले में झमाझम बरसे बदरा, नदियों में उफान

Thu, 24 Aug 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 24 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Badra rained heavily in the district, rivers in spate
-65 एमएम बारिश जिले में बुधवार को दर्ज की गई
विज्ञापन

-28 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
-24.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से मौसम तो सुहावना हो गया। मगर नदियों भी उफन गई। पूरे दिन रूक-रूककर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को जिले में करीब 65 एमएम बारिश दर्ज की गई।

सोमवार रात से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। रात करीब 10 बजे बारिश शुरू हो गई थी। जो रूक-रूककर मंगलवार शाम तक पड़ती रही। झमाझम बारिश होने से शहरों की सड़कें जलमग्न हो गई। नाले उफन गए। वहीं बारिश पड़ने से पूरे दिन वाहनों के पहिए भी थमे रहे। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। लाइन में जगह-जगह फाल्ट होने से कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश होने से जिलेभर की नदियों में उफान आ गया।
विज्ञापन

नदियों के आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालत बन गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को मौसम खराब रहेगा। भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा
बिजनौर बैराज पर गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। पिछले कई दिनों से गंगा 219.60 मीटर पर बह रही है। जबकि खतरे का निशान 220 मीटर है। गंगा का जलस्तर कम नहीं हो रहा है। जिससे आसपास के गांवों में निवास करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ हुई है। वहीं बुधवार को हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से 100459 क्यसेक पानी छोड़ा गया। वहीं बिजनौर बैराज से 93047 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसक अलावा खो, मालन सहित अन्य नदियों में भी उफान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed