फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Badra rained heavily, broke the record for the second time in 13 years

Bijnor News: बिजनौर - जमकर बरसे बदरा, 13 सालों में दूसरी बार तोड़ा रिकॉर्ड

Wed, 22 Mar 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Badra rained heavily, broke the record for the second time in 13 years
- जिले में मार्च माह में 73 मिलीमीटर हुई वर्षा
विज्ञापन

- 2020 में मार्च माह में हुई थी 73.8 एमएम वर्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मौसम ने मार्च माह में बदरा जमकर बरसे। पिछले 13 सालों में दूसरी बार मार्च में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मार्च में तीन दिन में 73 मिलीमीटर पानी बरसा। वहीं इसका असर गेंहू और सरसों की फसल पर भी पड़ा है।
जिले में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट हो गई है। अधिकतम तापमान में करीब 13 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बारिश से पहले तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है, मगर अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान पहले 12 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन मंगलवार को 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट होने से लोगों को दोबारा ठंड का अहसास होने लगा।
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक 2010 से अब तक दूसरी बार मार्च में सबसे ज्यादा वर्षा हुई है। साल 2020 में मार्च माह में 73.8 एमएम बारिश हुई थी। साल 2021, 2022 में मार्च में पानी की एक बूंद भी नहीं बरसी। इस बार मौसम ने अपना रुख बदला। जिसके चलते मार्च में 73 एमएम वर्षा दर्ज हुई। हवा भी आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी मौसम खराब हो सकता है। हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तारीख- बारिश- हवा की रफ्तार
18 मार्च- 04 एमएम- 12 किलोमीटर/घंटा
20 मार्च- 32 एमएम- 10 किलोमीटर/घंटा
21 मार्च- 37 एमएम- 08 किलोमीटर/घंटा
-----
साल 2010 से 2023 तक का मार्च में हुई बारिश-
साल- वर्षा
2010- 00
2011- 12.2
2012- 20.2
2013- 17.6
2014- 15
2015- 29
2016- 27
2017- 03
2018- 00
2019- 01
2020- 73.8
2021- 00
2022- 00
2023- 73
नोट: बारिश के आंकड़े एमएम में हैं और कृषि वेधशाला से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed