फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Badra rained during the day, relief from heat

Bijnor News: दिन में बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

Thu, 01 Jun 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Badra rained during the day, relief from heat
- जनपद में 13 एमएम बारिश हुई
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/हल्दौर/नहटौर। पिछले कई दिनों से मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप निकलने से हवा लू में बदल जाती है, तो कभी आसमान में बादल छा जाते हैं और बारिश होती है। मंगलवार रात्रि बारिश हुई थी। बुधवार सुबह मौसम साफ रहा और दोपहर में जनपद में अच्छी बारिश हुई। बारिश व ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया।

हल्दौर में तेज बारिश होने से मोहल्ला रईसान, हरवंश, गंज बाजार, शहीद स्मारक, हरीनगर कॉलोनी, भूड़, धूलिया महादेव मंदिर संस्थान, जमनावाला, पोखर बाजार, लक्कड़शाह चौराहा, कुम्हारपुरा और हरदासपुर गढ़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव हुआ। नगीना मौसम वेधशाला के अनुसार जनपद में 13 एमएम बारिश मापी गई। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नहटौर में आसमान से उठी काली घटा झमाझम बरसने लगी। बारिश में बच्चों ने जमकर मस्ती की। बुधवार की दोपहर आसमान में उठी काली घटा झमाझम बरसने लगी। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। दिन के समय पड़ रही भीषण गर्मी में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। झमाझम हुई बारिश में बच्चों ने भी जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed