फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Backward energy corporation in revenue collection

Bijnor News: धामपुर - राजस्व वसूली में पिछड़ा ऊर्जा निगम

Fri, 31 Mar 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Backward energy corporation in revenue collection
- 54,794 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य, 41,751 लाख वसूली हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। सरकार की सख्ती के बाद भी विद्युत निगम बकाया वसूली के मामले में लक्ष्य से कोसाें दूर है। धामपुर सर्किल की चार डिवीजन में करीब चार लाख उपभोक्ता हैं। वर्तमान वित्तीय सत्र में सर्किल के अधिकारियों को 54,794 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन 30 मार्च तक 41,751 लाख की वसूली हो सकी है।
धामपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि मार्च माह का लक्ष्य 5,352 लाख रुपये था। जबकि 2,344 लाख रुपये की ही वसूली हो सकी है। नजीबाबाद डिवीजन ने 1629 के सापेक्ष 853 लाख, धामपुर प्रथम ने 1321 के सापेक्ष 575, धामपुर द्वितीय ने 1356 लाख के सापेक्ष 470 और नगीना डिवीजन ने 1046 लाख के सापेक्ष 446 लाख रुपये की ही वसूली हुई है।
विज्ञापन

नजीबाबाद डिवीजन का वार्षिक लक्ष्य 16,682 लाख रुपये था, 13,499 लाख की वसूली हुई है। नगीना डिवीजन का लक्ष्य 10,705 लाख रुपये था, 8702 लाख रुपये की वसूली हुई। धामपुर डिवीजन का 13,529 लाख लक्ष्य था, 10,395 लाख रुपये की वसूली हुई है। धामपुर द्वितीय डिवीजन का लक्ष्य 13,878 लक्ष्य था, 9,155 लाख रुपये की वसूली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसई का कहना है कि उनके स्तर से बारबार बकाया के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देशित किया जाता रहा है। फिर भी वसूली संतोषजनक नहीं हो सकी है। सर्किल में करीब 50 हजार निजी नलकूप संचालित हैं। इनमें से वर्तमान सत्र में 20 हजार नलकूपों पर बिजली के मीटरों को लगाने का लक्ष्य था। जबकि सात हजार नलकूपों पर ही मीटर लग सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed