फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Baby friendly app will keep maternity's attention

बेबी फ्रेंडली एप रखेगा प्रसूता का ध्यान

Tue, 08 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Baby friendly app will keep maternity's attention
बेबी फ्रेंडली एप रखेगा प्रसूता का ध्यान
विज्ञापन

बिजनौर। शिशु स्तनपान की निगरानी के लिए बना बेबी फ्रेंडली एप नए वर्जन के साथ तैयार किया गया है। अभी तक एप के जरिए शिशु स्तनपान की देखरेख की जाती थी, लेकिन अब प्रसव के कुछ घंटे पहले से ही प्रसूता की निगरानी के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों पर भी नजर रखी जाएगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता के अनुसार स्तनपान व्यवहार को बढ़ावा देने और शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेबी फ्रेंडली एप बनाया गया है। अब प्रसूता के लेबर रूम में पहुंचते ही उनकी एवं नवजात की निगरानी की जाएगी, जिससे शिशु के साथ मां के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाएगा। प्रसव कक्ष में तैनात स्टाफ नर्स से साक्षात्कार होगा। इससे कई बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी हॉस्पिटल मैनेजर की होगी।
विज्ञापन

वर्तमान में हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. अनुज भारद्वाज केवल जिला महिला अस्पताल में ही कार्यरत हैं। वहां पर क्वालिटी इंश्योरेंस सलाहकार इसकी देखरेख करेंगे। हॉस्पिटल मैनेजर प्रसव केंद्र जाकर प्रसूता तथा नवजात शिशु के जन्म से लेकर स्तनपान का डाटा फीड करेंगे। ड्यूटी में तैनात स्टाफ नर्स, सफाई कर्मी इत्यादि से भी कुछ बिदुओं पर जानकारी लेंगे। इस सूचि के आधार पर तथ्यों की जांच और इकाई का बेबी फ्रेंडली स्कोर देखा जाएगा। आंकलन का कार्य क्वालिटी इंश्योरेंस के माध्यम से होगा। एप में डाटा सुरक्षित होने के बाद यूनिसेफ, एनएचएम व क्वालिटी इंश्योरेंस इसकी देखरेख करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed