{"_id":"68c269b17557704c08056c84","slug":"baby-elephant-separated-from-mother-in-flood-quarantined-at-kalagarh-elephant-shelter-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बारिश में मां से बिछड़ा दुधमुंहा हाथी का बच्चा, कालागढ़ हाथीशाला में क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बारिश में मां से बिछड़ा दुधमुंहा हाथी का बच्चा, कालागढ़ हाथीशाला में क्वारंटीन
Thu, 11 Sep 2025 11:48 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:48 AM IST
सार
बिजनौर कालागढ़ में बारिश के दौरान नदी के तेज बहाव में अपनी मां से बिछड़ा दुधमुंहा हाथी का बच्चा सुरक्षित हाथीशाला में क्वारंटीन किया गया है। वन विभाग की टीम ने उसे बचाकर उपचार और देखरेख में रखा है।
विज्ञापन
हाथी का बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया। इसी बीच लैंसडाउन वन प्रभाग की सोत/नदी में तेज बहाव के दौरान हाथियों के झुंड से एक दुधमुंहा बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया। पानी में बहते हुए इस नन्हें हाथी को वन विभाग के गश्ती दल ने देखा और किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने बच्चे की जान बचाकर उसे उपचार के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ हाथीशाला पहुंचाया। उप प्रभागीय वन अधिकारी बिंदर पाल ने बताया कि यह बच्चा करीब 20 से 25 दिन का है। उसे फिलहाल क्वारंटीन में रखा गया है और चिकित्सक दुष्यंत कुमार शर्मा की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: नेपाल हिंसा से ठप हुआ मेरठ का कारोबार, 20 करोड़ से अधिक की सप्लाई प्रभावित, बॉर्डर पर फंसे ट्रक
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव के कारण उसके शरीर पर हल्की चोटें आई थीं। फिलहाल वह स्वस्थ है और दूध व दवाइयां ले रहा है। वन विभाग का कहना है कि पूरी निगरानी में उसकी देखरेख की जा रही है।