फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Baba Cricket Club defeated Carrier India by 119 runs

Bijnor News: बाबा क्रिकेट क्लब ने 119 रनों से कैरिअर भारत को हराया

Mon, 17 Jun 2024 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Baba Cricket Club defeated Carrier India by 119 runs
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में बाबा क्रिकेट क्लब और कैरियर भारत-11 के बीच मैच खेला गया। बाबा क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर 119 रनों से मैच जीता। 81 रन बनाने वाले सौरभ मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन


रविवार को बाबा क्रिकेट क्लब के कप्तान अनुज चौधरी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बाबा क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 199 रन बनाए। साैरभ ने 81, दुष्यंत ने 39, अजय राणा ने 19, राज लांबा 5 और अनुज चौधरी ने 5 रन बनाए। कैरिअर भारत-11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक चौधरी, नानू, राहुल राजपूत ने दो-दो, अंकुर भारद्वाज व प्रेमशंकर ने एक-एक विकेट लिया। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए कैरियर भारत-11 टीम 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अंकुर भारद्वाज ने 17, नानू ने 13, अविरल ने छह रन बनाए। बाबा क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय राणा ने दो, डॉ. नवनेष कोठारी ने तीन, दीपक व शलभ ने एक-एक विकेट झटका। बाबा क्लब के मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

-----
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल मैच रहे थे। रविवार को टीम को टीम ए और टीम सी के बीच क्रिकेट मैच होना था। मगर मैच रद्द हो गया। अब यह मैच स्टेडियम में ही मंगलवार को खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed