दौड़ में अजीम, मोहित, अभिनव रहे प्रथम
मंडावली। मंडावली क्षेत्र के गांव राजपुर नवादा में आयोजित जिलास्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में अजीम, मोहित और अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजपुर नवादा क्लब की ओर से बुधवार को जाहर दीवान मंदिर तिराहे पर आयोजित जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता शुभारंभ भाजपा नेता ईशम सिंह और एसआई केपी सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में कोतवाली, नगीना, बांकपुर, बिजनौर, किरतपुर, धामपुर, नजीबाबाद और मंडावली क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग किया। 400 मीटर दौड़ में 18 प्रतिभागियों में से मीरपुरबेगा निवासी अजीम ने प्रथम, सैफाबाद निवासी मुकुल ने द्वितीय, औरंगपुर भिक्खु निवासी गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अंगाखेड़ी निवासी मोहित ने प्रथम, मेरठ निवासी अभिनव ने द्वितीय, वजीतपुर निवासी विक्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में मेरठ निवासी अभिनव ने प्रथम, हरगनपुर निवासी अखिल प्रधान ने द्वितीय, पाडला निवासी अवनीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कमेटी सदस्य सचिन पाल, फुरकान, विकास त्यागी, अभिषेक भारती, गौरव, सुमित, सूर्यांश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।