{"_id":"62531df7f1273443c90abd21","slug":"azad-chowk-road-turned-into-potholes-nazibabad-news-mrt58400885","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में तब्दील हुआ आजाद चौक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में तब्दील हुआ आजाद चौक मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढों में तब्दील हुआ आजाद चौक मार्ग
जलालाबाद। हाईवे से जुड़ा आजाद चौक मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आजाद चौक मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
जलालाबाद निवासी चौ. महमूद कुरैशी, फुरकान खां, खुर्शीद शेख, नफीस अहमद, याकूब राइन, आफताब, ग्राम प्रधान मो. जाकिर का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र का आजाद चौक मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग से जलालाबाद समेत गांव राहुखेड़ी कोरा, राजा रामपुर, इस्माइलपुर, किशोरपुर, हुसैनपुर और हरिद्वार जाने के लिए बाईपास के रुप में बड़ी संख्या में राहगीरों की आवाजाही होती है। कासमिया इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं भी इसी मार्ग से होकर विद्यालय आते-जाते हैं। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड़ढें है, जिससे राहगीरों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बरसात में राहगीरों को मार्ग पर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर गत माह एनएचए के अधिकारियों ने नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर मरम्मत कार्य कराया था, लेकिन जलालाबाद के आजाद चौक मार्ग को छोड़ दिया गया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आजाद चौक मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।