{"_id":"6a59352b1f8a9fbb5e028d98","slug":"ayushman-yojana-payments-to-16-private-hospitals-in-the-district-stopped-bijnor-news-c-27-1-bij1027-185184-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना: जिले के 16 निजी अस्पतालों के भुगतान पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना: जिले के 16 निजी अस्पतालों के भुगतान पर रोक
विज्ञापन
बिजनौर। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित है लेकिन कुछ अस्पताल फर्जी तरीके से बिल निकाल रहे हैं। राज्य व्यापक स्वास्थ्य एवं एकीकृत सेवा एजेंसी (साचीस) की टीम को निरीक्षण के दौरान बिजनौर के 16 निजी अस्पतालों में खामियां मिली, जिसके चलते इन अस्पतालों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
जिले में 95 निजी और 31 सरकारी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हुए हैं। यहां आयुष्मान कार्ड के जरिए मरीजों का पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज की सुविधा है। इलाज की व्यवस्था परखने के लिए राज्य व्यापक स्वास्थ्य एवं एकीकृत सेवा एजेंसी की तीन सदस्य टीम ने बिजनौर के 16 अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि एक परिवार के कई लोगों को मरीज बनाकर अस्पताल में भर्ती दिखाया गया जबकि, कुछ को बिना आवश्यकता आईसीयू में भर्ती दिखाया। जिन डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं है, उन्हें बाहर से बुलाने का बिल लगाने सहित अन्य कमियां मिलीं।
जिला कार्यक्रम समंवयक डॉ. नताशा ने बताया कि टीम ने नगीना के अल्का हेल्थ केयर, बढ़ापुर के राधा नर्सिंग होम, बिजनौर के भारत हॉस्पिटल, श्री हॉस्पिटल, स्योहारा के विनायक हॉस्पिटल, धामपुर के गंगा हॉस्पिटल, हल्दौर के अतर सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल, नूरपुर के यूनिक हॉस्पिटल सहित अन्य हॉस्पिटल को नोटिस देकर भुगतान रोक दिया गया है।
विज्ञापन
आयुष्मान से जड़े सभी अस्पतालों को नियमानुसार मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ से नामित टीम ने निरीक्षण किया था। टीम ने खामियां मिलने पर भुगतान रोकने की कार्रवाई की है। आगे भी लखनऊ स्तर से ही कार्रवाई होगी।
....डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
बिजनौर जिले में 16 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है] जिसमें से छह अस्पतालों का भुगतान रोकने और 10 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस देने की कार्रवाई हुई है। भुगतान रोकना गलत है, आईएमए बिजनौर सभी अस्पताल संचालकों से अपील करती है कि आयुष्मान की गाइडलाइन का पालन करते हुए मरीजों को उच्च स्तर की सुविधा ईमानदारी से प्रदान करें। ....डॉ. सीपी सिंह, अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बिजनौर