फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ayushman card will be prepared by preparing micro plan

माइक्रो प्लान तैयार कर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

Fri, 16 Sep 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card will be prepared by preparing micro plan
माइक्रो प्लान तैयार कर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार धीमी है। अब आयुष्मान कार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर ब्लॉक का माइक्रो प्लान तैयार कर रहा है। लिस्ट के जरिये सबसे कम आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले गांवों की सूची तैयारी की जा रही है।
शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि ब्लॉक के 10 ऐसे गांवों की सूची तैयार की जाए, जहां लाभार्थियों ने सबसे कम आयुष्मान कार्ड बनवाए हों। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने काम शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग हर ब्लॉक का शासन की ओर से दी लिस्ट के आधार पर माइक्रो प्लान तैयार कर रहा है। लिस्ट में यह देखा जा रहा है कि ब्लॉक के कौन से 10 गांवों ने सबसे कम आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं। साथ ही लिस्ट तैयार कर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हो भेजी जाएगी। जिसके बाद वह तैयार लिस्ट जनसेवा केंद्रों को भेजेंगे। लिस्ट मिलने के बाद जनसेवा केंद्र तैयार सूची के आधार पर गांवों में कैंप लगाएंगे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आयुष्मान कार्ड बनाने में बिजनौर 19वें स्थान पर है।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए हर ब्लॉक का माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। इस समय आयुष्मान पखवाड़े के तहत लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। लिस्ट के आधार पर जनसेवा केंद्र गांवों में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाएंगे - डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed