फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ayush Kumar got first place in the district

आयुष कुमार ने जिले में पाया प्रथम स्थान

Fri, 16 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ayush Kumar got first place in the district
बिजनौर इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एसडीएम को मॉडल के बारे में जानकारी देती ? - फोटो : BIJNOR
आयुष कुमार ने जिले में पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ब्लॉकों से चयनित नौ-नौ छात्र-छात्राओं ने मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शन में किरतपुर ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल सिसौना जट के छात्र आयुष कुमार ने जनपद में प्रथम स्थान पाया।

नूरपुर ब्लॉक के विद्यालय शाहपुर गुलाल के छात्र आर्यन ने द्वितीय तथा कोतवाली के पित्तनहेड़ी विद्यालय की छात्रा मिस्बाह ने तृतीय स्थान पाया। मुख्य अतिथि एसडीएम ने छात्रों व शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह स्वयं सरकारी विद्यालय से पढ़ी हैं। आज छात्रों द्वारा बनाए गए नवाचारी मॉडल्स को देखकर अभिभूत हैं। बीएसए जयकरन यादव ने छात्रों के माध्यम से विद्यालय की छवि को समाज में और बेहतर बनाने का आह्वान किया। जिला समन्वयक विवेक बंसल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों व छात्रों को बधाई दी। इससे पहले मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी न्यायिक नजीबाबाद, बीएसए जयकरन यादव ने सभी मॉडल का अवलोकन कर छात्रों एवं उनके शिक्षकों की सराहना की। बाद में मुख्य अतिथि ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षक गुलशन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में अतुल कुमार भटनागर, कृष्ण देव आर्य, अमित कुमार, राम अवतार सिंह, गुलशन गुप्ता, अजहर जमाल, अमन, अनुपम आदि का उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed