{"_id":"650bc9a24fcb477020055509","slug":"awas-vikas-colony-will-get-relief-from-waterlogging-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-11222-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आवास विकास कॉलोनी को मिलेगी जलभराव से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आवास विकास कॉलोनी को मिलेगी जलभराव से निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियान का असर
- नालों को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए कॉलोनी में भेजे पाइप
- सड़क बनाने के लिए शुरू हुई सफाई
- अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर की आवास विकास कॉलोनी को अब जलभराव से निजात मिल जाएगी। वहीं कॉलोनी की सड़कों में हो रहे गड्ढों की समस्या से भी जल्द छुटकारा मिलेगा। कॉलोनी में नालों को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए पाइप पहुंच गए हैं। साथ ही सड़क बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
अमर उजाला ने अभियान चलाकर आवास विकास कॉलोनी की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित से किया था। खबर छपने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी। जिसके बाद नगरपालिका के कर्मचारी बुधवार को आवास विकास कॉलोनी में पहुंचे। नगरपालिका की ओर से सड़क बनाने के लिए सफाई की गई। सफाई होने के बाद सीसी रोड बनाई जाएगी। अभी तक कॉलोनी के नालों को सीवर लाइन से नहीं जोड़ा गया था। बरसात होने पर कॉलोनी की सड़कें जलमग्न हो जातीं हैं। मगर अब कॉलोनी वासियों को जलभराव से निजात मिलेगी। नालों को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए पाइप पहुंचा दिए गए हैं।
- खबर छपते ही नलकूप कॉलोनी में हुई फॉगिंग
नलकूप कॉलोनी नगरपालिका में शामिल हो गई है। पालिका में शामिल होने के बाद भी कॉलोनी की गलियों में फॉगिंग नहीं हो रही थी। मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद शाम को ही फॉगिंग की गई। कॉलाेनी की सभी गलियों में जाकर नगरपालिका कर्मचारियों ने फॉगिंग की।