फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Awareness about lumpy skin disease is necessary: DM

लंपी स्किन रोग के प्रति जागरूकता जरूरी : डीएम

Wed, 31 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Awareness about lumpy skin disease is necessary: DM
नजीबाबाद। डीएम उमेश मिश्रा ने पशुओं को लंपी स्किन रोग सुरक्षित रखने के लिए पशुशालाओं को साफ रखने और पीड़ित पशु को अलग रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा पशुओं में तेजी से फैल रहे की लंपी स्किन रोग नियंत्रण पर संगोष्ठी आयोजित की गई। शासन से जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी कुणाल तिलकू, सीडीओ पूर्ण बोरा, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह की उपस्थिति में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा लंपी स्किन रोग वायरल डिसीज है। पशुपालकों और ग्रामीणों से पशुओं की स्किन पर होने वाले लंपी स्किन रोग के मुकाबले के लिए सहभागिता से काम करने को कहा। उन्होंने पीड़ित पशु को अन्य पशुओं से अलग रखकर उपचार कराने और पशुशालाओं को साफ सुथरा रखने की सलाह दी।

नोडल अधिकारी कुणाल तिलकू, सीडीओ पूर्ण बोरा ने पशुशालाओं के आसपास का वातावरण साफ रखने, मक्खी-मच्छर को न पनपने देने और रोग के लक्षण मिलते ही पशुओं का उपचार कराने की सलाह दी। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने लंपी स्किन रोग के लक्षणों की जानकारी दी। रोग से पीड़ित दुधारू पशुओं के दूध से नुकसान न होने का दावा करते हुए उन्होंने नीम की पत्ती, गिलोए का धुंआ करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed