फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Awareness about health by taking out rally

रैली निकालकर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Sun, 21 Mar 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Awareness about health by taking out rally
रैली निकालकर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की एनएसएस छात्राओं ने गांव खैरूल्लापुर में रैली निकालकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में 75 महिलाओं ने स्वास्थ्य की जांच कराई।
रमा जैन कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक डा. केसी मठपाल के निर्देशन में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का पांचवां दिन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। स्वयंसेविकाओं ने खैरूल्लापुर में रैली निकाली और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य कैंप में चिकित्साधिकारी डा. पूनम सोनी, डा. कुनैन अली, डा. गौरव गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने गांव 75 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवाईयां वितरित की।
विज्ञापन

डा. पूनम सोनी ने कहा कि घर में स्वच्छता की कमान गृहणी के हाथ में होती हैं। उन्होंने महिलाओं से मास्क पहनने और घर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कैंप में नर्स नरगिस थॉमस, अर्जुन घाघट, मौ. सादिक, श्याम के साथ स्वयंसेविका उदिता, खुशी, सोनम, साक्षी, लक्ष्मी, शानू, शिविका, रूपा, खुशबू ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed