{"_id":"5ff7443d8ebc3e316538c090","slug":"awareness-about-cleanliness-by-taking-out-rally-bijnor-news-mrt5193920103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

फोटो
हल्दौर। एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज जमालपुर महमदाबाद के एनएसएस की प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर का प्रथम दिवस स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता रैली निकालकर साफ सफाई के प्रति जागरूक किया।
एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज जमालपुर महमदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर प्राथमिक विद्यालय मीमला मुस्तफाबाद में शुरू किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली। विशेष अतिथि ब्लॉक आंकू नहटौर के एनपीआरसी संजय कुमार ने कहा स्वच्छता से मनुष्य विभिन्न बीमारियों से बच सकता है। इस मौके पर मनीषा सैनी, सलोनी, सना परवीन, आयुषी, शमा परवीन, विशाल, उमेश, रेनू आदि ने रैली निकाली। शिविर में शिक्षक रेखा भाटिया, अनीता त्यागी, दीपा रानी, संगीता पांडे, हेमलता, रिंकी चौधरी, चंद्रभान सिंह, वरुण राठी, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।