विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
धामपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिजनौर ने अजय ताइक्वांडो अकादमी पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें धामपुर, नगीना, बिजनौर, किरतपुर व अन्य शहरों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एमएस ताइक्वांडो की कोच दीपिका सिंह ने कहा कि ताइक्वांडो के द्वारा छात्र व छात्राएं किसी भी परिस्थिति में अपने को सुरक्षित महसूस करती है। प्रतियोगिता में भाग लेने में भानू प्रताप, विनय, अली, शान, लविश, रिहान, अब्बदुला, फाहाद, दक्ष, कार्तिक, हिमांशु, भारती, शिवानी रही। प्रतियोगिता में शामिल विजेताओं को एकादमी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।