फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Awaiting studies from the new academic session in the building under construction

आईसी बिजनौर के निर्माणाधीन भवन

Sun, 23 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Awaiting studies from the new academic session in the building under construction
निर्माणाधीन भवन में नए शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई की आस जगी
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर के निर्माणाधीन भवन में अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं चलने की आस जगी है। जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निर्माण एजेंसी को पढ़ाई के कमरों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर के नये भवन का निर्माण हो रहा है। निर्माण सीएनडीएस द्वारा कराया जा रहा है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डा. हरेंद्र सिंह के अनुसार चार करोड़ 61 लाख की लागत से भवन बन रहा है। भवन में 17 क्लास रूम, प्रयोगशालाएं, प्रधानाचार्य का आवास तथा चाहरदीवारी शामिल है। निर्माण कार्य अप्रैल 2019 में शुरू हुआ था। करीब 50 प्रतिशत धन मिला है। जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया है। मंत्री ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि पढ़ाई के कमरों प्रयोगशालाओं का काम जल्द पूरा करें, जिससे नये शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई शुरू हो सके। वर्तमान में बच्चे जिस भवन में बैठकर पढ़ रहे हैं, वह जर्जर हालत में है। आरोप है कि इन कमरों में बैठकर पढ़ना खतरे से खाली नहीं है। छात्रों तथा उनके अभिभावकों द्वारा नए भवन का निर्माण जल्द करने की मांग उठाई जा चुकी है। मंत्री के दौरे के बाद निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed