फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Awadh Bihari sits in Ayodhya, celebration was huge in the district

Bijnor News: अयोध्या में बिराजे अवध बिहारी, जिले में उत्सव रहा भारी

Tue, 23 Jan 2024 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Awadh Bihari sits in Ayodhya, celebration was huge in the district
- शहर से लेकर गांव देहात तक आस्था और उल्लास में डूबे रहे लोग
विज्ञापन

- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रसारण देखने के लिए जगह जगह उमड़ी भीड़
- भगवा रंग और श्री राम के ध्वजों से रंगी रही जिला मुख्यालय की सड़कें

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अयोध्या में अवध बिहारी के बिराजने पर जिले में भारी उत्सव रहा। शहर से लेकर गांव देहात तक आस्था और उल्लास का संगम बन गया। घरों में ही नहीं बल्कि रामभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भी पूजा अर्चना की। देवालयों में दीप जलाए और घरों में भी पूजा स्थल को दीयों से रोशन कर दिया। दिनभर रामधुन और रामभजनों की गूंज रही। मंदिरों में मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान किए और भोजन कराया।
अयोध्या उत्सव को लेकर जिला मुख्यालय की सड़कों और चौराहों को नगर पालिका की ओर से पहले ही सजा दिया गया था। चौराहों पर भगवा रंग के कपड़ों से की गई सजावट का नजारा देखते ही मन मोहित कर ले गया। बिजनौर की सड़कों पर लगे लाउडस्पीकर से अवध में गूंज रहे वेद मंत्रों की ध्वनि को सुनाया गया। लोगों ने अपने प्रतिष्ठान और घरों पर राम नाम के ध्वज लगा दिए। वाहनों और बाइकों पर भी राम नाम के झंडे लगाकर लोग निकले। शाम ढलते ही रामभक्तों ने अपने घरों की दहलीज पर दीप जलाए।
विज्ञापन

सोमवार को बिजनौर में पालिका चौक प्रोजेक्टर पर अवध का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिसे देखने के लिए यातायात थम गया। पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह और भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह श्रीराम, सीता और लक्ष्मण का तिलक किया। साथ ही प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



51 हजार दीयों की रोशनी से जगमग हुआ रामलीला मैदान
बिजनौर के रामलीला मैदान में दीपावली जैसा उत्सव रहा। क्योंकि सोमवार की शाम रामलीला मैदान में 51 हजार दीप जलाए तो मैदान दीयों की रोशनी से जगमगा गया। रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर माहौल राममय रहा।



सुरक्षा के लिए अलर्ट रही पुलिस
अयोध्या उत्सव को लेकर जिले को पहले ही सेक्टर में बांट दिया गया था। रात में ट्रेनों और बसों में संदिग्धों की तलाशी गई। सोमवार को सुबह से ही एसपी नीरज कुमार जादौन की अगुवाई में एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात राम अर्ज, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल अपने अपने जोन में गश्त करते रहे। पुलिस के सुरक्षा घेरों में शोभायात्राएं निकाली गई। जिला मुख्यालय पर सीओ सिटी संग्राम सिंह, शहर कोतवाल अमित कुमार लगातार भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed