फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Avoid a code of conduct violation

आचार संहिता उल्लंघन न होने दें

Sun, 12 Feb 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 12 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में व्यय पर्यवेक्षक अरुण कुमार गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों एवं मुख्य चुनाव अभिकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न होने दें। चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।  
विज्ञापन

व्यय पर्यवेक्षक शनिवार शाम विकास भवन के सभागार में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों और मुख्य अभिकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को स्वच्छ, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर आयोग के आदेशों की अवहेलना न होने पाए। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिए कि अपनी-अपनी व्यय पंजिकाओं में व्यय का लेखा स्पष्ट रूप से दर्ज करें। खर्चों के साथ उनके वाउचर भी जरूर लगाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि चुनावी सभाओं को पारदर्शी बनाए और बिना पूर्व अनुमति के किसी भी कार्यक्रम का आयोजन न करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को डराना, धमकाना, प्रलोभन या लालच देकर अपने समर्थन अथवा विरोधी दल का समर्थन न करने जैसी कार्रवाई कानून अपराध है। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी अनवर अहमद के अलावा अन्य अधिकारीगण एवं राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और उनके मुख्य अभिकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed