फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Avni Singh will inspect hospitals today

आज सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करेंगी अवनी सिंह

Thu, 17 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Avni Singh will inspect hospitals today
बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह 18 जून को जिला महिला अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करेंगी। डीएम उमेश मिश्रा के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य शासन की ओर से महिलाओं को दी जाने वाली चिकित्सीय सुविधाओं की स्थिति जानेंगी। साथ ही कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही उपचार व्यवस्था भी देखेंगी। वह कोविड-19 से बचाव के लिए महिला टीकाकरण की जानकारी लेने के लिए जिला महिला अस्पताल एवं जनपद के अन्य प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वे इस दौरान अपेक्षित सहयोग उपलब्ध कराने के लिए किसी वरिष्ठ महिला चिकित्सक को नामित करें। इसके अलावा उन्होंने एसपी सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सहयोग करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed