फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attempted rape of a girl, clothes torn

Bijnor News: युवती से दुष्कर्म का प्रयास, कपड़े भी फाड़े

Sun, 21 Jun 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a girl, clothes torn
स्योहारा। क्षेत्र के एक गांव में दलित युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि घास की गठरी उठाने के बहाने एक युवक ने युवती के साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर उसे ईख के खेत में खींचने का प्रयास किया। किसी तरह युवती आरोपी के चंगुल से बचकर भागी और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 20 वर्षीय दलित युवती खेत से चारा लेने गई थी। घास की गठरी भारी होने के कारण उसने पास से गुजर रहे एक युवक से उसे उठाने में मदद मांगी। युवक ने मदद करने के बहाने युवती के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवती द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन ईख के खेत की ओर खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे अपमानित किया। युवती किसी तरह आरोपी के कब्जे से छूटकर वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हालांकि आरोपी भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम मेवानवादा निवासी तासीर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed