{"_id":"672a5e599a6c01a42d0d7f17","slug":"attempt-to-steal-from-pnb-branch-one-suspect-caught-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-135159-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीएनबी की शाखा में चोरी का प्रयास, एक संदिग्ध पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीएनबी की शाखा में चोरी का प्रयास, एक संदिग्ध पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पंजाब नेशनल बैंक की आरबीडी शाखा में सोमवार की देर शाम चोरों ने शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। मगर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की वारदात को विफल कर दिया। मौके से एक संदिग्ध को पकड़ा गया है।
बताया जा रहा है कि इस शाखा में चोरों ने रविवार रात भी चोरी का प्रयास किया था। अब सोमवार की देर शाम चोरों ने बैंक शाखा का शटर उखाड़ने का प्रयास किया। उधर, सीसीटीवी फुटेज में छह चोर दिखाई दे रहे हैं। शटर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैंक प्रबंधक आकाश की ओर से रविवार और सोमवार की रात चोरी के प्रयास के दो अलग-अलग केस दर्ज कराए गए है।