फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attempt to occupy disputed land, MLA's relative accused

विधायक समर्थकों ने किया कब्जे का प्रयास

Sun, 13 Dec 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy disputed land, MLA's relative accused
नूरपुर के गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर में विवादित जमीन से ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना काटने जाते श? - फोटो : BIJNOR
विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश, विधायक के रिश्तेदार पर आरोप
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर में शनिवार को एक विवादित जमीन पर भाजपा विधायक के एक रिश्तेदार ने कब्जे की कोशिश की और मजदूरों को लगवाकर करीब आठ बीघा गन्ने की फसल काटकर ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर ले गए। पुलिस के कोई सुनवाई नहीं करने के बाद दूसरे पक्ष ने डीजीपी को फोन कर मामले की जानकारी दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और पीएसी ने गन्ने से लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को कब्जे में ले लिया है।
करीब 50 ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर एक पक्ष के 250 से अधिक लोग शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे और विवादित जमीन पर खड़ा गन्ना काटकर ट्रैक्टर ट्रालियों में भरना शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष के अमरपाल सिंह ने बताया कि उक्त जमीन का बैनामा वर्ष 1991 में उनके परिवार के छह से अधिक लोगों के पक्ष में हुआ था। आरोप है कि करीब 15 वर्ष पहले भाजपा विधायक अशोक राणा के रिश्तेदार उदित आदि ने सुमित्रा देवी से इस जमीन का बैनामा अपने पक्ष में करा लिया। तभी से जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद न्यायालय में चल रहा है। कब्जे के दौरान विधायक का रिश्तेदार मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन घंटे नहीं की सुनवाई, डीजीपी के फोन पर हरकत में आई
नूरपुर। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 250 लोगों ने विवादित जमीन से गन्ना काटना शुरू किया, सूचना मिलने के बाद भी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। दूसरे पक्ष के अमर पाल सिंह ने बताया कि जब स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की तो उन्होंने लखनऊ में डीजीपी और अन्य अधिकारियों को फोन किए, इसके बाद पुलिस और पीएसी पहुंची। तब तक करीब आठ बीघा में गन्ना काटकर आरोपी ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर में करीब 50 बीघा जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इस जमीन में गन्ना खड़ा हुआ है। अमरपाल सिंह के अनुसार उक्त जमीन का बैनामा वर्ष 1991 में उनके परिवार के छह से अधिक लोगों के पक्ष में हुआ था। करीब 15 वर्ष पहले विधायक अशोक राणा के रिश्तेदार उदित आदि ने सुमित्रा देवी से उक्त जमीन का बैनामा अपने पक्ष में करा लिया। तभी से उनका जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में एक वाद बिजनौर और एक वाद चांदपुर न्यायालय में विचाराधीन है। अमरपाल का कहना है कि गन्ना काटने के दौरान विधायक की गाड़ी मौके पर मौजूद थी और उसमें उनका रिश्तेदार बैठा था। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ना काटने की घटना विधायक के इशारे पर हुई है। इस संबंध में विधायक अशोक राणा से उनका पक्ष जानने के लिए बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके फोन पर कॉल रिसीव नहीं हुई।

विवाद को सीओ व एडीएम देख रहे है: एसपी
एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक इस विवाद को एसडीएम व सीओ देख रहे है। उन्होंने कहा कि उनसे किसी ने भी विवाद के बारे में नही बताया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत हैं। उधर विधायक अशोक राणा और उनके रिश्तेदार से बात करने की कई बार कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

नूरपुर के गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर में विवादित जमीन से काटा गया गन्ना।

नूरपुर के गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर में विवादित जमीन से काटा गया गन्ना।- फोटो : BIJNOR

नूरपुर के गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर में विवादित जमीन से गन्ना काटने की घटना के दौरान मौके पर पह

नूरपुर के गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर में विवादित जमीन से गन्ना काटने की घटना के दौरान मौके पर पह- फोटो : BIJNOR

नूरपुर के गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर में विवादित जमीन से गन्ना काटने की घटना के दौरान मौके पर पह

नूरपुर के गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर में विवादित जमीन से गन्ना काटने की घटना के दौरान मौके पर पह- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed