फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attempt to get married by kidnapping the stenographer posted in the court

कोर्ट में तैनात स्टेनोग्राफर का अपहरण कर शादी कराने की कोशिश

Fri, 08 Jul 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Attempt to get married by kidnapping the stenographer posted in the court
बिजनौर : चांदपुर में न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन में तैनात स्टेनोग्राफर के अपहरण के बाद जाम भ - फोटो : BIJNOR
कोर्ट में तैनात स्टेनोग्राफर का अपहरण कर शादी कराने की कोशिश
विज्ञापन

चांदपुर/(बिजनौर)। सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय चांदपुर में तैनात स्टेनोग्राफर अंकुर का बृहस्पतिवार सुबह कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया और उनकी हथियारों के बल पर एक युवती के साथ शादी कराने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस ने चार घंटे बाद अंकुर को नजीबाबाद में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास से बरामद कर लिया और युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि मामले में प्रियंका पुत्री स्व. जगतवीर सिंह निवासी गांव मंडौरा थाना नूरपुर, अंकुल निवासी मुराहट थाना शिवालाकलां, सुमित निवासी मंडौरा को गिरफ्तार किया है। प्रियंका का भाई सचिन, रणवीर और कपिल निवासी मुराहट मौके से फरार हो गए। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के समय प्रियंका की अंकुर के साथ शादी कराने की तैयारी चल रही थी। बताया जा रहा है कि 14 मई 2021 को प्रियंका के साथ अकुंर की शादी होनी थी। शादी के कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन अंकुर की मां की मौत होने की वजह से शादी टल गई। बाद में विवाद हुआ और अंकुर ने शादी को इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

दिनदहाड़े अपहरण से भड़का आक्रोश, हड़ताल पर गए अधिवक्ता
बिजनौर/चांदपुर। सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में तैनात स्टेनोग्राफर का जब अपहरण किया गया, उस समय वह अपने साथी के साथ बाइक से कोर्ट जा रहे थे। चांदपुर में दिन दहाड़े हुई अपहरण करने की इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना पर अधिवक्ताओं ने रोष जताया और न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बार एसोसिएशन की योगेश त्यागी की अध्यक्षता व नागेंद्र पाल सिंह के संचालन में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने घटना के खुलासे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अमरोहा जिले के गांव कड़ापुर निवासी अंकुर कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय चांदपुर में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह सीएचसी स्याऊ के पास अपने साथी प्रदीप कुमार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। प्रदीप भी न्यायालय में ही लिपिक हैं। बृहस्पतिवार की सुबह अंकुर प्रदीप के साथ बाइक से कमरे से कोर्ट जाने के लिए निकले थे। कमरे से कुछ दूर निकलने के बाद पीछे से आई एक कार से उतरे हथियारबंद लोगों ने बाइक को रुकवा लिया। आरोपियों ने अंकुर को बाइक से खींचकर कार में डाल लिया और फरार हो गए। प्रदीप ने इसकी सूचना कोर्ट में जाकर दी।
मौके से शादी का जोड़ा भी बरामद हुआ
स्टेनोग्राफर अंकुर को अपहरण के बाद नजीबाबाद ले जाया गया, जहां उसकी मंगेतर के साथ आर्यसमाज मंदिर में शादी कराई जानी थी। पुलिस ने मौके से शादी का जोड़ा, घटना में प्रयुक्त कार और दो तमंचे भी बरामद किए हैं। अंकुर शादी के लिए तैयार नहीं होता तो उसकी जान को भी खतरा था।

ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक
अपहरण के बाद पुलिस की सर्विलांस और स्वाट टीम भी सक्रिय हो गई थी। जहां से अपहरण हुआ वहीं से पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। इससे यह मालूम पड़ता चला गया कि कार किस दिशा में गई है। सीडीआर और लोकेशन के आधार पर पुलिस नजीबाबाद तक पहुंच गई।

बिजनौर के चांदपुर में न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन में तैनात स्टेनोग्राफर के अपहरण के बाद जा?

बिजनौर के चांदपुर में न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन में तैनात स्टेनोग्राफर के अपहरण के बाद जा?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर : सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायालय में तैनात स्टेनोग्राफर अंकुर कुमार।

बिजनौर : सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायालय में तैनात स्टेनोग्राफर अंकुर कुमार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के नजीबाबाद में पकड़े गए स्टेनो का अपहरण करने वाले आरोपी।

बिजनौर के नजीबाबाद में पकड़े गए स्टेनो का अपहरण करने वाले आरोपी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed