फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attempt to forcibly take the wife along with four accomplices

नगीना: पत्नी को चार साथियों के साथ मिलकर जबरन ले जाने का प्रयास

Wed, 01 Feb 2023 08:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
Attempt to forcibly take the wife along with four accomplices
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। मनमुटाव के चलते अपने मायके रह रही अपनी पत्नी को चार साथियों के साथ मिलकर जबरन ले जाने का प्रयास पति को उस समय भारी पड़ गया जब लड़की पक्ष के लोगों ने गांव वालों की मदद से पांचों को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी जयपाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसने अपनी पुत्री की शादी एक वर्ष पहले नितेंद पुत्र गजराज निवासी राहू नगली जिला बिजनौर के साथ की थी। लेकिन आपस में मनमुटाव होने के कारण उसकी पुत्री उनके यहां ही रह रही है। आरोप है कि मंगलवार को सुबह 10 बजे नितेंद गाड़ी से अपने साथ समर पाल, अजय, विनीत कुमार और विकास को लेकर आया और उनके घर में घुसकर प्रार्थी की पुत्री खींचकर गाड़ी में डाल लिया तथा अपहरण कर भागने लगे। शोर मचाने पर उन्होंने और गांव के काफी लोगों ने गाड़ी को रोक लिया तथा अपनी पुत्री को उनके चुंगल से बचाते हुए आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को दे दिया।
विज्ञापन

तहरीर में यह भी आशंका जताई गई है कि आरोपियों का इरादा उसकी पुत्री का अपहरण कर जान से मारने का था। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed