{"_id":"66b8ffd831192bff8a036cc1","slug":"attempt-to-cheat-by-putting-dms-dp-on-whatsapp-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-128696-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: व्हाट्सएप पर डीएम की डीपी लगाकर किया ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: व्हाट्सएप पर डीएम की डीपी लगाकर किया ठगी का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। व्हाट्सएप पर डीएम बिजनौर अंकित अग्रवाल की डीपी लगाकर संदेश भेजा गया, जिसमें पैसों की डिमांड की जा रही है। मामले में डीएम की ओर से प्रेस नोट जारी करके लेनदेन नहीं करने की अपील की गई है।
एडीएम वित्त समेत कई प्रशासनिक अफसरों को व्हाट्सएप पर मैसेज आया। उक्त मैसेज करने वाले नंबर पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल का फोटो लगा हुआ था। मैसेज में कहा गया कि मैं अभी मीटिंग में हूं और पचास हजार रुपये का लेनदेन करना है। इस नंबर पर पचास हजार रुपये भेज दो। उधर, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल की ओर से जारी प्रेसनोट में कहा गया कि किसी के द्वारा मेरे नाम से फेक आईडी बनाकर धनराशि की मांग की जा रही है। जोकि सही नहीं है। भ्रामक आईडी के द्वारा धनराशि मांगने पर कोई लेनदेन नहीं किया जाए। सूत्रों की मानें तो उक्त नंबर पटना का बताया जा रहा है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।