फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attacked on four farmers, Guldar found dead on the spot

Bijnor News: चार किसानों पर किया हमला, मौके पर मरा मिला गुलदार

Thu, 01 Jun 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Attacked on four farmers, Guldar found dead on the spot
बिजनौर के ग्राम बबनपुर के जंगल में मिले गुलदार के शव की जांच करते वन विभाग के कर्मचारी।
- खेत में गन्ने की निराई का काम कर रहे थे किसान
विज्ञापन

- किसान बोले, एक नहीं दो गुलदारों ने किया हमला
- वन विभाग लगा रहा अनुमान, मादा गुलदार ने किया किसानों पर हमला
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बिजनौर शहर से सटे गांव के खेतों में एक गुलदार ने चार किसानों पर हमला करते हुए घायल कर दिया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महज 200 मीटर के दायरे में गुलदार ने बारी-बारी से इन किसानों पर हमला किया। वहीं, घटनास्थल से कुछ ही दूरी एक नर गुलदार मरा हुआ मिला है, आशंका जाहिर की जा रही है कि नर गुलदार के वियोग में मादा गुलदार किसानों पर आक्रामक हुई होगी। वन विभाग ने गुलदार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए कई पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली शहर के गांव ववनपुरा के जंगल में चार किसान गन्ने की निराई-गुड़ाई कर रहे थे। करीब डेढ़ बजे गुलदार ने बाबूराम (35) पुत्र नरेशचंद, बबलू (35) पुत्र अतरु, सीताराम (50) पुत्र मंगू सिंह, कुलदीप पुत्र रामकिशन निवासी ववनपुरा पर हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कहना था कि मौके पर दो गुलदार मौजूद थे, दोनों ने ही हमला किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे पहले बाबूराम पर हमला किया। जब गुलदार के हमले का शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रहे बबलू, सीताराम, कुलदीप ने खड़े होकर देखा तो गुलदार उनके पास पहुंच गया और सिर के पीछे हमला किया। सभी घायल किसानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिस स्थान पर गुलदार ने किसानों पर हमला किया था, उसी जगह से कुछ दूरी पर एक नर गुलदार मरा हुआ मिला है। शव मिलने का खुलासा तब हुआ जब उस जगह पर वन विभाग की टीम पहुंची। क्योंकि ग्रामीण वहां से भाग खड़े हुए थे। वन विभाग की टीम के साथ दोबारा पहुंचे तो एक नर गुलदार बैठा हुआ दिखाई दिया। वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि वे कुछ दूर से खड़े होकर देख रहे थे, जब बैठे हुए गुलदार ने कोई हरकत नहीं की तो वे उसकी तरफ बढ़ते चले गए। करीब में पहुंचे तो मालूम हुआ कि गुलदार मरा पड़ा है, जो नर निकला। एसडीओ ने बताया कि ग्रामीणों ने इसी जगह पर दो गुलदार देखे थे, हो सकता है कि मादा गुलदार इस मृत गुलदार के शव के पास मौजूद हो। जिसने नर गुलदार के वियोग में ही किसानों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed