फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attachment of liquor mafia Amit's property

शराब माफिया अमित की संपत्ति कुर्क

Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attachment of liquor mafia Amit's property
शराब माफिया अमित की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने शराब माफिया अमित उर्फ मोंटी का अवैध कमाई से महादेवपुरम में खरीदा गया 14.58 लाख का प्लाट कुर्क कर लिया है। अमित पर गैंगस्टर लगी है। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने गोकशी करने वालों की संपत्ति कुर्क की तैयारी शुरू कर दी है।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर निवासी शराब माफिया अमित पर शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर लगा रखी है। वह मंडावर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। अमित अपने गिरोह के लिए अवैध तरीके ये अपराध करके धन कमाता है। गिरोह के साथ धन कमाकर उसने अपनी पत्नी के नाम बिजनौर की महादेवपुरम कॉलोनी में 14 लाख 58 हजार की कीमत का एक प्लाट खरीद रखा है। पुलिस ने उसके प्लाट को कुर्क कर लिया है। अमित के अलावा पुलिस ने शेरकोट के गांव शहजादपुर निवासी शमशाद, फुरकान, शिवाला कला थाने के गांव सेह निवासी सुभाष चंद उर्फ कोकिला, दीपक, अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर निवासी दानिश, शहर कोतवाली के गांव मुढाला निवासी रशीद व मंडावर थाने के गांव महेश्वरी निवासी कलवा पर गैंगस्टर लगाकर संपत्ति कुर्क करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगीना के मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी शमशाद, नजीबाबाद के मोहल्ला जाफ्तागंज निवासी सलीम, कस्बा झालू निवासी साजिद, सलीम, नूरपुर थाने के गांव गांवडी पनियाला निवासी यासीन, स्योहारा के मोहल्ला शेखान निवासी मोहम्मद सादिक, अफजलगढ़ थाने के गांव खुशहालुपर निवासी कासिम उर्फ कालू, मंडावली थाने के गांव नंगला उबनवाला निवासी दानिश नगीना के मोहल्ला काजी सराय निवासी रवेश उर्फ रविश, दानिश नजीबाबाद के गांव करमस खेड़ी निवासी अनीस, शेरकोट के शहजादपुर निवासी अकबर, इमरान के की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू हो गई है। इन सब पर गैंगस्टर लगी है, ये सब गोकशी के आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed