{"_id":"68ffbd681d8bf555e108f454","slug":"attachment-notice-pasted-on-dasna-steel-factory-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-163766-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डासना स्टील फैक्टरी पर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डासना स्टील फैक्टरी पर कुर्की का नोटिस चस्पा
Tue, 28 Oct 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में डासना स्टील फैक्टरी पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने के बाद खड़ी तहसील प्रशासन की टीम।
बिजनौर। तहसील प्रशासन की टीम में सोमवार को तहसील के टॉप-10 बकाएदारों में शामिल डासना स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। फैक्टरी के डायरेक्टर पूर्व विधायक शाहनवाज राणा हैं। बकाया विद्युत बिल जमा नहीं करने पर नीलामी की तारीख तय की जाएगी।
तिमरपुर में संचालित डासना स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी पर विद्युत विभाग का 1357594 रुपये का बिल बकाया है। बिल जमा नहीं करने पर विद्युत विभाग ने आरसी जारी कर दी थी। इसी को लेकर सोमवार को तहसीलदार आशीष सक्सेना के नेतृत्व में टीम ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया। फैक्टरी के डायरेक्टर शाहनवाज राणा पुत्र बदरूजमा निवासी तरीकमपुर रूपचंद व प्रोपराइटर खालीद चौधरी पुत्र मो. शफी तरीकमपुर रूपचंद हैं। धनराशि जमा नहीं करने पर उत्तर प्रदेश राज्य राजस्व 2006 की धारा 174 के तहत एसडीएम रितु रानी के आदेश पर कार्रवाई की। तहसीलदार आशीष सक्सेना ने बताया कि भूमि गाटा संख्या 903 रकबा 1.122 के आधे भाग 0.5610 की कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। इस भूमि पर किसी भी प्रकार का कृषि कार्य, क्रय विक्रय किया जाना अपराध है। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संग्रह अमीन सूरजमल, कपिल चौधरी, परमानंद मंडल, भगवत सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।