{"_id":"5847012e4f1c1be159448dd7","slug":"atm-khali-mile","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी में एटीएम भी मिले खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी में एटीएम भी मिले खाली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में मंगलवार को बंद एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को बैंकों के साथ एटीएम की छुट्टी भी हो गई। अधिकांश बैंकों के एटीएम के शटर गिरे रहे। सोमवार देर रात तक लोग कैश निकालने की फिराक में एक से दूसरे बैंक के एटीएम पर जाते नजर आए। किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा नहीं निकला। एटीएम से पैसा नहीं निकलने से लोगों में बैंक अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा है।
नोटबंदी के बाद से हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। लोगों के रोजमर्रा के काम में व्यवधान पैदा हो गया है। यहां पर लोग जरूरी काम भी बगैर कैश के नहीं कर पा रहे हैं। खाताधारक विनोद कुमार, जंगेश कुमार, वीर सिंह, मनोज कुमार, कन्हैया सिंह, गोविंद सिंह आदि ने कहा कि पिछले सप्ताह शनिवार और रविवार को एक साथ बैंकों में अवकाश था।
लोगों को उम्मीद जगी थी कि सोमवार को बैँकों से लोगों को उनकी जरूरत के अनुरूप में पैसा मिल जाएगा। हालांकि अधिकांश बैंकों में कैश नहीं होने से कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर दिए। इससे बैंक अधिकारियों के प्रति ग्राहकों में नाराजगी है। यहां तक नगर के अधिकांश बैँकों के एटीएम भी दोपहर बाद तक ही खाली हो गए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को लोगों में यह आस जगी थी कि बैंकों के अधिकारियों ने सोमवार रात तक किसी समय एटीएम में पर्याप्त कैश जमा करा दिया होगा। मंगलवार को जैसे ही वह एटीएम में पहुंचेंगे, तो उन्हें ज्यादा भी नहीं तो कम से कम दो हजार का नोट तो मिल ही जाएगा। नगर के पीएनबी मेन ब्रांच, केनरा बैंक, एचडीएफसी, येस बैंक, एक्सिस बैंक व रेलवे स्टेेशन पर भी ऐसे ही हालात रहें।