Loksabha Election: आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर दर्ज हैं 38 आपराधिक केस, इस लोकसभा सीट से कराया नामांकन
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आसपा प्रमुख चंद्रशेखर ने पश्चिमी यूपी की नगीना लोकसभा सीट से नामांकन किया। इसके साथ उन्होंने शपथ पत्र भी जमा किया। चंद्रशेखर पर 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा से चुनाव में उतरे आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर 38 आपराधिक केस दर्ज हैं। संपत्ति और बैंक खातों में जमा रकम के मामले में लखपति हैं। उधर सपा उम्मीदवार मनोज कुमार अपर जिला जज रह चुके हैं, जिनके पास कार से लेकर लखनऊ में फ्लैट समेत तमाम संपत्ति है।
शुक्रवार को आसपा के प्रत्याशी चंद्रशेखर और सपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उसके साथ शपथपत्र भी जमा किए। शपथपत्र में चंद्रशेखर ने जानकारी दी है कि वह मूल रूप से छुटमलपुर बेहट सहारनपुर के रहने वाले हैं। जिन्होंने गढ़वाल यूनिवर्सिटी से साल 2012 में एलएलबी की डिग्री ली।
यह भी पढ़ें: चुनाव पर किसानों की चुप्पी: प्रत्याशियों को लेकर पत्ते नहीं खोल रहा धरतीपुत्र, सिसौली में जमे दिग्गज
नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए शपथ पत्र में अचल संपंत्ति में 0.205 हेक्टेयर जमीन का जिक्र किया है। खुद के पास पचास ग्राम सोना और पत्नी के पास 400 ग्राम सोने के आभूषण हैं। साथ ही नकद हाथ में 18 हजार और बैंक खाते में एक लाख 93 हजार रुपये जमा हैं।
वहीं पत्नी वंदना के पास नकद 15 हजार और बैंक खातों में करीब चार लाख तीस हजार रुपये हैं। वहीं चंद्रशेखर के खिलाफ कुल 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सहारनपुर में 26, गाजियाबाद में दो, दिल्ली में चार, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, हाथरस, अलीगढ़ और नगीना में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।
नगीना से सपा के उम्मीदवार मनोज कुमार अपर जिला जज रह चुके हैं, जिन्होंने अब अपना पेशा वकालत दर्शाया है। मनोज कुमार ने साल 2001 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी की डिग्री ली थी।
मनोज कुमार ने शपथपत्र में बताया कि है कि उनके पास नगीना में 0.699 हेक्टेयर कृषि भूमि, जिसकी कीमत 31 लाख है। वहीं लखनऊ में उनके और उनकी पत्नी शैला के पास अलग दो फ्लैट हैं, जिनकी कीमत करीब 55-55 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा हाथ में नकद पंद्रह हजार जबकि पत्नी के पास दो लाख 75 हजार की नकदी का जिक्र किया है।