फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aslam returns home after 13 years

13 साल बाद घर लौटा असलम, परिवार में खुशी

Fri, 24 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aslam returns home after 13 years
असलम अपने परिवार के साथ। - फोटो : DHAMPUR
13 साल बाद घर लौटा असलम, परिवार में खुशी
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। 13 साल पूर्व लापता हुआ मूक बधिर असलम घर लौट आया। उसके लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है, लेकिन एक असमंजस की स्थिति भी पैदा हो गई है। क्योंकि असलम जब लापता हुआ था, तो वह शादीशुदा था। परिजनों ने उसकी पत्नी पाकीजा की शादी असलम के छोटे भाई इमरान से करा दी। अब लोगों में यही चर्चा बनी है कि असलम और इमरान में से पाकीजा किसके साथ रहेगी।
शेरकोट के मोहल्ला हकिमान निवासी अब्दुल वहाब का 42 वर्षीय पुत्र असलम बचपन से मूक एवं बधिर है। परिजनों ने उसकी शादी बिहार निवासी पाकीजा से करा दी थी। शादी के बाद पाकीजा ने एक पुत्र को जन्म दिया। वर्ष 2007 में असलम बिना बताए घर से लापता हो गया था। खूब तलाशने के बावजूद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने असलम की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इसके तीन महीने बाद पाकीजा ने एक और बेटे को जन्म दिया। फिर करीब चार साल बाद परिजनों ने पाकीजा का निकाह असलम के छोटे भाई इमरान से करा दिया। इमरान से भी पाकीजा ने एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

- होटल पर करता रहा नौकरी
परिजनों ने बताया कि नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी हरकेश चौहान गत 21 जनवरी को अपनी बहन से मिलने सहारनपुर जा रहा था। हरकेश चौहान सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर उतरा और बाहर एक होटल पर चाय पीने चला गया। वहां होटल पर असलम को काम करते देखा और पहचान लिया। हरकेश ने यह सूचना असलम के परिजनों को कॉल करके दी। इसके बाद परिजन सहारनपुर गए और होटल स्वामी से असलम के बारे में बताया। होटल मालिक ने पूरी जानकारी लेने के बाद असलम उनके सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर घर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रिश्तेदार और आसपास के लोग पहुंचे
13 साल बाद असलम के घर लौटने की सूचना रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी लगी, तो बृहस्पतिवार को वह घर पहुंचे। असलम के परिजनों से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि असलम के लापता होने के सदमे में ही उसके पिता अब्दुल वहाब की भी कुछ समय बाद मौत हो गई थी। परिवार के लोग असलम को खूब तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था।

- अब तीन बच्चों की मां है पाकीजा
जब असलम लापता हुआ तो उसकी पत्नी पाकीजा गर्भवती थी, जबकि डेढ़ वर्षीय बेटा अयान उसकी गोद में खेलता था। असलम के लापता होने के लगभग तीन माह बाद पाकीजा ने एक और बेटे को जन्म दिया। इसके बाद इमरान से निकाह हुआ, तो उससे भी एक बेटा पैदा हुआ। जिसका नाम अरहम रखा गया। अब लोगों की जुबां पर यही सवाल है कि तीन बच्चों की मां पाकीजा का पहला पति लौट चुका है, तो अब पाकीजा दोनों में से किसके साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed