{"_id":"6015a6388ebc3e32a334baff","slug":"asked-to-strengthen-booth-for-panchayat-elections-bijnor-news-mrt522989055","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए बूथ मजबूत करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए बूथ मजबूत करने को कहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के लिए बूथ मजबूत करने को कहा
किरतपुर। भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई व कार्यकर्ताओं से अपना बूथ-सबसे मजबूत का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप सैनी ने कहा कि पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता उसी प्रत्याशी को जिताने में सहयोग करें, जो पूर्ण रूप से पार्टी को समर्पित हो।
शनिवार को एक बेंक्वेट हॉल में पंचायत चुनाव को लेकर नगर भाजपा मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक को बूथ अध्यक्ष का सम्मान करना चाहिए। बूथ अध्यक्ष भाजपा की रीढ़ है। उन्होंने पार्टी अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि अपना बूथ-सबसे मजबूत ही पार्टी प्रत्याशियों की जीत का आधार है। विशिष्ट अतिथि नीरजा सिंह कार्यकर्ताओं से संगठित होकर समर्पित प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। नगराध्यक्ष योगेंद्र कुमार राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डा. बेेेग राज सिंह, रजनी कालरा, मोनिका कालरा, सुहेल अहमद, मनोज बालियान, ब्रजमोहन, अवनीश राठी, प्रमिला आर्य, संजय चौहान, आकाश जैन, घसीटा सिंह तोमर आदि रहे।