फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Asif was murdered by his friend by slitting his neck, body recovered in several pieces

Bijnor News: गर्दन काटकर दोस्त ने ही की थी आसिफ की हत्या, कई टुकड़ों में शव बरामद

Mon, 05 Aug 2024 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Asif was murdered by his friend by slitting his neck, body recovered in several pieces
- 26 जुलाई को लापता हुआ था गंगोड़ा शेख निवासी आसिफ, उसी दिन कर दी गई थी हत्या
विज्ञापन

- आरोपी बोला, कुकर्म करना चाहता था आसिफ, इसलिए मारा, पुलिस को इस बयान पर संदेह
- पुलिस ने शनिवार को आरोपी की निशानदेही पर गन्ने के खेत से शव किया बरामद


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/कोतवाली देहात। गांव गंगोड़ा शेख निवासी आसिफ की हत्या दोस्त अयान ने ही गर्दन काटकर की थी। शव के टुकड़े कर गन्ने के खेत में फेंक दिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी अयान को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई टुकड़ों में शव को बरामद कर लिया है। उधर, आरोपी बोला, कुकर्म करना चाहता था आसिफ, इसलिए मारा। मगर, पुलिस को इस बयान पर संदेह है।
रविवार को आसिफ हत्याकांड का खुलासा एएसपी देहात राम अर्ज ने प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने बताया कि कोतवाली देेहात क्षेत्र के गांव गंगोड़ा शेख निवासी आसिफ (26) पुत्र इकरामुद्दीन 26 जुलाई की शाम लापता हो गया था। 28 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज की गई। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी अयान (18) पुत्र मोहम्मद शाकिर निवासी गंगोड़ा शेख को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन

इसमें अयान ने हत्या करना कबूल करते हुए पूरा राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांव के पास ही एक गन्ने के खेत से आसिफ का शव बरामद कर लिया। शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुका था। गर्दन, हाथ, पैर और धड़ कुछ कुछ दूर पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि 26 जुलाई की शाम उसने तालाब के पास आसिफ के संग बैठकर शराब पी थी। पहली बार ही उसका शराब पीने का मन हुआ था। उसके कहने पर ही आसिफ एक पव्वा खरीद कर लाया था। शराब पीने के बाद आसिफ उसे गन्ने के खेत में ले गया, जहां कुकर्म करने का प्रयास किया।

इस पर उसने चाकू से वार कर आसिफ की हत्या कर दी। हालांकि आरोपी की यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। सवाल उठता है कि आखिर आरोपी अयान अपने साथ चाकू और तमंचा क्यों लेकर गया था। चाकू और तमंचा लेकर जाना यह इशारा कर रहा है कि योजनाबद्ध तरीके से घर से बुलाकर हत्या की की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed