फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ashok Tyagi became the president of Bar Association

Bijnor News: अशोक त्यागी बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Thu, 22 Dec 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ashok Tyagi became the president of Bar Association
अशोक त्यागी बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन

नगीना। बार एसोसिएशन नगीना के वर्ष 2023 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव में अशोक कुमार त्यागी अध्यक्ष व हिरेंद्र कुमार महासचिव निर्वाचित हुए हैं। अशोक कुमार त्यागी (164) ने मोहम्मद शकील (112 ) को 52 मतों से परास्त किया।

नगीना मुंसफी के बार भवन में बृहस्पतिवार की सुबह नौर बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। पहला वोट वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खा ने डाला। बार के कुल 283 मतदाता अधिवक्ताओं में से 279 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2:30 बजे से शुरू हुई मतगणना देर शाम संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया के पीठासीन अधिकारी निवर्तमान बार अध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह ने परिणामों की घोषणा की। उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार जोशी (115) ने सुरेंद्र कुमार (114) को एक मत से हराया। मनोज कुमार अग्रवाल को 48 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर हिरेंद्र कुमार (163) ने नवेद इकराम (95) को 68 मतों से परास्त किया। इस पद पर मनोज कुमार सिंघानिया को मात्र 20 मत मिले। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर मोहम्मद अहसान (150) ने भोगेंद्र सिंह (128) को 22 मतों से हराया। संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर धर्मेंद्र कुमार (166) ने नरेंद्र कुमार (108) को 58 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह (141) ने असलूब अहमद (136) को 5 वोटों से पराजित किया। सदस्य कार्यकारिणी (वरिष्ठ) के तीन पदों पर महबूब हसन अंसारी, ओम प्रकाश, तुफैल अहमद तथा कार्यकारिणी सदस्य (कनिष्ठ) के तीन पदों के लिए पीयूष कुमार विश्नोई, विकास कुमार, अभिनय कुमार निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed