फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Asha workers will go door-to-door to collect information about fever patients

Bijnor News: घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की जानकारी इकट्ठा करेंगी आशा कार्यकत्रियां

Mon, 17 Apr 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Asha workers will go door-to-door to collect information about fever patients
-बुखार के चिह्नित मरीजों की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन

-दस्तक अभियान के तहत संचारी रोगों के बारे में किया जाएगा जागरूक
-53 संवेदनशील घोषित इलाकों में रहेगा विशेष जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में अब आशाएं घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की जानकारी इकट्ठा करेंगी। इसके लिए सोमवार से अभियान शुरू किया गया है। सर्वे में चिह्नित बुखार के मरीजों की कोरोना जांच भी कराई जाएगी, क्योंकि जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते सभी मरीजों की डेंगू, मलेरिया के अलावा कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने 53 इलाके बुखार की वजह से संवेदनशील घोषित कर दिए हैं। इन इलाकों में बुखार, डेंगू और मलेरिया के मरीज ज्यादा मिले हैं, जिसकी वजह से इन इलाकों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसके चलते अब संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को डेंगू, मलेरिया के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार से दस्तक अभियान शुरू हो गया है, जिसमें आशाएं घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया से बचाव की जानकारी देंगी। साथ ही बुखार और कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद इन मरीजों की कोरोना जांच भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आशाएं देंगी डेंगू मलेरिया से बचाव की जानकारी-
अभियान में आशाएं घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देंगी। आशा कार्यकत्रियां लोगों को घर के आसपास पानी इकट्ठा नहीं करने के बारे में बताएंगी। मच्छरों सेे बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।

----
वर्जन::
आशाएं घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की जानकारी इकट्ठा करेंगी। बुखार से ग्रसित मरीजों की कोरोना जांच भी कराई जाएगी, जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। सभी लोग अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।.....डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed