फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ASHA workers boycott work

आशा कार्यकर्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 24 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers boycott work
आशा कार्यकर्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

कालागढ़। आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन सीटू एवं उत्तराखंड आशा कार्यकर्ता के आह्वान पर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने कालागढ़ पीएचसी पर सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार उनसे कोरोना महामारी में काम तो सभी विभागों के कर्मियों और अधिकारियों से ज्यादा ले रही है, पर मानदेय के नाम पर कुछ नहीं दे रही है। उन्होंने सरकार से सात सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग उठाई और विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
आशा कार्यकर्ता सोमवार को कालागढ़ पीएचसी पर एकत्र हुई। कार्यकर्ताआें ने कहा कि संगठन ने प्रधानमंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री को सात मांग का ज्ञापन भेजा है। सरकार से तीन वर्षों से केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा मासिक मानदेय में बढ़ोतरी न करने पर असंतोष जताया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय दस हजार रुपये सम्मान राशि के रूप में देने की घोषणा की थी। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से उन्हें स्वास्थ्य बीमा की परिधि में लाने, कार्य के दौरान मृत्यु होने पर उसके परिवार को 50 लाख का बीमा तथा बीमार होने पर 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने, सुरक्षा उपकरण तथा फ्रंटलाइन वर्कर की भांति सम्मान व मानदेय देने आदि की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, पीएचसी प्रभारी फार्मेसिस्ट देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करने से कोविड को लेकर घर-घर चल रहा सर्वे प्रभावित हुआ है। पीएचसी में किसी प्रकार से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed