फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As soon as you scan the code, you will know whether the answer sheet is fake or not.

Bijnor News: कोड़ स्कैन करते ही उत्तर पुस्तिका के असली नकली होने का चलेगा पता

Sat, 03 Feb 2024 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
As soon as you scan the code, you will know whether the answer sheet is fake or not.
यूपी बोर्ड ने परीक्षा में कापियों की हेराफेरी रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की
विज्ञापन

कापियों के अंदर के पृष्ठों पर छापा गया है बोर्ड का लोगों
छात्र रंग से कर सकेंगे उत्तर पुस्तिका की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2024 परीक्षा में कापियों की हेराफेरी रोकने के लिए नयी व्यवस्था लागू की है। इसके अनुसार हर उत्तर पुस्तिका पर सिक्योरिटी कोड अंकित है, जिसके स्कैन करते ही कापी के असली नकली होने का पता चल जाएगा। इतना ही नहीं कापियों के अंदर के पृष्ठ पर बोर्ड का लोगो छपा है। अ तथा ब कापी के रंग तथा पृष्ठ की संख्या अलग है। जिले के परीक्षा केंद्रों को कापियों का वितरण तीन शुरू हो गया है।
जिले के 402 माध्यमिक विद्यालय के 41950 विद्यार्थी इंटर की परीक्षा और 49606 विद्यार्थी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों कक्षा के कुल 91556 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। बोर्ड ने 22 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 124 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा केंद्रों को कापियों के वितरण के लिए जीआईसी बिजनौर को केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

वितरण केन्द्र प्रभारी अमित शर्मा के अनुसार डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के निर्देशन में उत्तर पुस्तिका का वितरण हो रहा है। हाईस्कूल व इंटर की कापियों का रंग अलग अलग है। इस प्रकार 124 केंद्रों को हाईस्कूल की 253718 कापी इंटर की 197540 कापी अर्थात दोनों की कुल 451258 कापियां आवंटित होंगी। पहले चरण में 90 प्रतिशत कापी का वितरण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कापी पर सिक्योरिटी कोड
बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों को आवंटित हर कापी पर सिक्योरिटी कोड है। कोड हर कापी का अलग-अलग है। सिक्योरिटी कोड से फर्जी कापी पकड़ में आ सकेगी। परीक्षा में कापियों की अदला-बदली रुकेगी। कापी पर अंकित सिक्योरिटी कोड के स्केन करने पर काॅपी का डिटेल सामने आ जाएगा। जिससे यह पता चल सकेगा कि कापी यूपी बोर्ड से आवंटित अधिकृत कापी है या नहीं। विद्यालयों को कापियां डबल लॉक में रखनी है।



छात्र ऐसे पहचानें कापी
हाईस्कूल की अ उत्तर पुस्तिका अर्थात कापी का रंग ब्राउन है। अ कापी में 16 पृष्ठ हैं। हर पन्ने पर क्रमांक है। कापी के पहले व सातवें पन्ने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो छपा है। ब कापी में 12 पृष्ठ हैं। कलर वायलेट है। इंटर की अ उत्तर पुस्तिका का रंग पिंक है। कापी में 32 पृष्ठ हैं। हर पन्ने पर क्रमांक है। कापी के पहले व 15वें पन्ने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो छपा है। ब कापी में 12 पृष्ठ हैं। कलर लाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed