फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As soon as the coronation took place, Vaishya shouted praises of Shri Ram.

Bijnor News: राजतिलक होते ही श्रद्धालुओं ने किया श्रीराम का जयघोष

Fri, 27 Oct 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
As soon as the coronation took place, Vaishya shouted praises of Shri Ram.
-झालू में चल रहे रामलीला मंचन में भी श्रीराम को राजतिलक हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। श्रीरामलीला सेवा समिति की ओर से चल रहे रामलीला मंचन में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। जैसे ही गुरु वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का राज तिलक किया, श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जयघोष शुरू कर दिया। इसी के साथ रामलीला मंचन का समापन हुआ।
मंचन में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या वापस आते हैं। उनके अयोध्या वापस आने की खुशी में अयोध्या के लोग घी के दीपक जलाते हैं। गुरु वशिष्ठ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करते हैं। समिति के मुख्य संरक्षक संजय गुप्ता, अध्यक्ष अचल अग्रवाल, महामंत्री राहुल शर्मा, भवन मंत्री प्रदीप कौशिक, कपिल चौधरी, विनय अग्रवाल, विनीत अग्रवाल आदि ने श्रीराम दरबार की आरती कर तिलक किए। कई श्रद्धालुओं ने भी राम दरबार का तिलक किया।
विज्ञापन


उधर, झालू में श्रीरामलीला नाटक समाज में कलाकारों द्वारा चल रही रामलीला मंचन में श्रीराम का राजतिलक व धोबी-धोबन, सीता जी को वनवास के सुन्दर मंचन करने के बाद समाप्त हुआ। नगरवासियों ने उन्हें तिलक कर मिठाई वितरण की। इस अवसर पर पूर्व सभासद सतेन्द्र सिंह, महेन्द्र धीमान, दिनेश शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, नैपाल सिंह, मधुसूदन शर्मा, कृष्णगोपाल सिंह, गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed