फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arun Dev got honors for literary service

साहू जैन कॉलेज के प्राचार्य ने अरूण देव को किया सम्मानित

Tue, 08 Feb 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Arun Dev got honors for literary service
साहित्य सेवा के लिए अरुण देव को मिला इत्यादि सम्मान
विज्ञापन

नजीबाबाद। कला, साहित्य और संगीत से जुड़ी जबलपुर मध्यप्रदेश की संस्था ने साहू जैन कॉलेज के प्रोफेसर डॉ.अरुण देव को साहित्य सेवा के लिए इत्यादि सम्मान प्रदान किया है।

कला, साहित्य और संगीत जबलपुर मध्यप्रदेश की संस्था इत्यादि आर्ट फाउंडेशन ने साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.अरुण देव को साहित्य सेवाओं के लिए इत्यादि सम्मान से विभूषित किया। संस्था द्वारा प्राप्त सम्मान कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एके मित्तल ने कॉलेज के शिक्षकों के साथ डॉ.अरुण देव को प्रदान किया। डॉ.अरुण देव लंबे अर्से से हिंदी शिक्षण कार्य के साथ साहित्य सेवाओं से जुड़े हैं। एक दशक से अधिक अवधि से समालोचन वेब पत्रिका के संपादक के रूप में उन्होंने विश्व साहित्यिक पटल पर अपनी पहचान बनाई है। कॉलेज में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ.पीपी विश्वकर्मा, डॉ.दीपक त्रिपाठी, एनपी सिंह, बलराम सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed