फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Artisan potters will showcase their art skills on electric potter's wheel.

Bijnor News: विद्युत चालित चाक पर कला का हुनर दिखाएंगे कारीगर कुम्हार

Fri, 04 Sep 2026 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Artisan potters will showcase their art skills on electric potter's wheel.
नजीबाबाद। आधुनिक उपकरणों के सहारे अब कुम्हारों की कारीगरी को नई रफ्तार मिलेगी। अब कुम्हार कारीगर पुराने चाक पर नहीं, बल्कि विद्युत चालित चाक पर अपनी कला का हुनर दिखाएंगे। इससे कारीगरों की मेहनत और समय दोनों की बचत होगी, साथ ही गुणवत्ता वाले आकर्षक मिट्टी के उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार को नये पंख लगेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से माटीकला टूलकिट वितरण योजना के तहत मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र अकबरपुर चौगांवा में प्राचार्य एसएल अग्रवाल के निर्देशन में कुम्हार कारीगरों को तीन दिवसीय आधुनिक उपकरण संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कुम्हार कारीगरों ने विद्युत चालित चाक और मिट्टी तैयार करने वाली पगमिल मशीन के संचालन का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

कारीगर आदेश, योगेश, रोहित ने बताया कि पुरानी परंपरा से मिट्टी के बर्तन तैयार करने में मेहनत और समय बहुत लगता है। बाजार में मांग भी कम होती जा रही है, जिससे कई लोग पुश्तैनी काम छोड़ रहे हैं। सरकार ने आधुनिक उपकरणों का प्रशिक्षण देकर माटीकला के काम को पुनर्जीवित करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारीगर राजेंद्र, सुरेश, महेंद्र सिंह ने बताया कि शुरू में विद्युत संचालित चाक और मिट्टी तैयार करने वाली मशीन चलाने में परेशानी हुई, लेकिन प्रशिक्षण के बाद विद्युत चालित चाक पर काम करना आसान लगा है। बार-बार हाथ से चाक नहीं चलाना पड़ता और मिट्टी का बर्तन भी जल्दी बनकर तैयार हो जाता है।

इस मौके पर प्राचार्य एसएल अग्रवाल ने बताया कि 62 कुम्हार कारीगरों को प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र बांटे गए हैं। जल्द ही 53 कारीगरों को विद्युत चालित चाक और नौ कारीगरों को पगमिल मशीन निशुल्क दी जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, दुर्ग विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed