फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Army sergeant arrested in Pukhraj murder case

Bijnor News: पुखराज हत्याकांड में सेना का हवलदार गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Army sergeant arrested in Pukhraj murder case
गांव मटौरा दुर्गा में 19 मई को कार से कुचलकर कर दी गई थी पुखराज सिंह की हत्या
विज्ञापन


दिल्ली में सेना के हेडक्वार्टर में हवलदार के पद पर तैनात है आरोपी जयदीप चौहान

अपने बहनोई के चचेरे भाई के साथ मिल कर दिया हत्या की वारदात को अंजाम



संवाद न्यूज एजेंसी



धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने पुखराज सिंह हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपी जयदीप चौहान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली के सेना के हेडक्वार्टर में हवलदार के पद पर तैनात है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम कुमार के मुताबिक आरोपी ने अपने बहनोई के चचेरे भाई पिंटू के साथ मिलकर पुखराज सिंह की कार से कुचलकर हत्या करने की बात कुबूली है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम कुमार ने मंगलवार को बताया कि 19 मई को गांव मटौरा दुर्गा में कार सवार लोगों ने पुखराज सिंह की कार से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में नामजद मुख्य आरोपी जयदीप चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में जयदीप ने बताया कि वह सेना में दिल्ली में हेडक्वार्टर में हवलदार के पद पर कार्यरत है। उसके बड़े भाई प्रदीप चौहान भी सेना में है।
विज्ञापन

प्रदीप चौहान की शादी गांव मटौरा दुर्गा में 18 नवंबर 2013 को हुई थी। कुछ दिनों के बाद भाई प्रदीप और भाभी अंजलि के बीच मनमुटाव हो गया। अंजलि अपने पिता के घर पर जाकर रहने लगी। अंजलि एवं उसके पिता ने उनके परिवार पर करीब 17 मुकदमे कर रखे हैं। इनमें एक मुकदमे में उसके भाई प्रदीप और पिता राजेंद्र सिंह को 30 अगस्त 2023 को तीन-तीन साल की सजा और पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी हो चुका है । दोनों जिला कारागार में सजा काट रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने बहनोई के चचेरे भाई शिवालां कलां थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी पिंटू पुत्र राकेश के साथ 19 मई को पुखराज सिंह की हत्या करने की साजिश रची। वे दोनों कार से करीब 4:30 बजे गांव पहुंचे और ग्राम प्रधान अवधेश प्रताप उर्फ सुल्तान के स्विमिंग पूल पर नहाए। शराब पी और बाद में खेत से उठाकर पुखराज की कार से कुचल कर हत्या कर दी।


टक्कर लगने पर बोनट पर टंग गया था पुखराज

जयदीप ने बताया कि टक्कर लगने से पुखराज कार के बोनट पर टंग गया था। उन्होंने तेजी से ब्रेक लगाए। झटका लगने से पुखराज बोनट से कार के आगे गिर गया। इसके बाद उन्होंने कार को पुखराज के ऊपर से उतार दी और भाग गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है।



ड्यूटी पर जाने से पहले कार की कराई मरम्मत



आरोपी जयदीप चौहान ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह कार लेकर दिल्ली गया। सेना में शनिवार और रविवार को अवकाश रहता है। कार का बोनट पिचक गया था। इसलिए उसने 20 मई को ड्यूटी पर जाने से पहले उसने कार को दिल्ली के पालिका बाजार में एक मिस्त्री के यहां ठीक कराया।



पत्नी के नाम है हत्या में प्रयुक्त कार
जयदीप के मुताबिक जिस स्विफ्ट कार को पुखराज हत्याकांड में प्रयुक्त किया गया, वह उसकी पत्नी रीना के नाम है। यह कार उसके ससुर ने उसे शादी में दहेज में दी थी।




2800 किमी लंबी यात्रा कर पिता के अंतिम संस्कार में हुआ शामिल

पुखराज सिंह के छोटे पुत्र हिरेंद्र सिंह ने बताया कि वह असम में तिनसुकिया में सेना में हवलदार हैं। जैसे ही घटना का पता लगा तो वह 19 मई को रात में चल दिया। करीब 2800 किलोमीटर हवाई जहाज से लंबी यात्रा के बाद 20 मई को 4:30 बजे अंतिम संस्कार में शामिल हो सका। उसके बड़े भाई उपेंद्र चौहान श्रीनगर में सेना में हवलदार हैं। वह उससे पहले आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed